Bokaro News : हेमंत सरकार के प्रति बढ़ा है जनता का विश्वास : मदन महतो

Updated at : 19 Feb 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : हेमंत सरकार के प्रति बढ़ा है जनता का विश्वास : मदन महतो

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सेक्टर चार झोपड़ी बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया, सैकड़ों लोग पार्टी में हुए शामिल

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को सेक्टर चार झोपड़ी बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया गया. नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सह बोकारो महानगर संयोजक मदन मोहन महतो ने की. अभियान में सैकड़ो महिला, नौजवान व मजदूरों को सदस्य बनाया गया. मदन मोहन महतो ने कहा कि जनता का विश्वास हेमंत सोरेन सरकार के प्रति बढ़ा है.

श्री महतो ने कहा कि सरकार कई जनकल्याणकारी योजनायें चला रही है. कहा कि सभी लोग उत्साहित होकर झामुमो के सदस्य बन रहे है. मौके पर महावीर सोहराय सोरेन, फूलचंद मांझी, शक्ति सोरेन, राहुल कुमार, सुखी मांझी, सोनिया उंराव, अजय बाउरी, सुमंती देवी, दशमी हांसदा, काजल सोरेन, नीलमणि मांझी, करमचंद हेंब्रम, सोनिया देवी आदि मौजूद थे.

झामुमो शाखा कमेटी का किया गया पुनर्गठन

बोकारो, झामुमो बोकारो महानगर क्षेत्र के सेक्टर आठ विस्थापित चौक में चंदू सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बुधवार को शाखा कमेटी का पुनर्गठन व सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई. महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि लगातार शहरी क्षेत्र में झामुमो का जनाधार बढ़ रहा है. सभी सेक्टर में युवा बहुत ही उत्साहित के साथ पार्टी का सदस्य ग्रहण कर रहे हैं. सेक्टर आठ शाखा पुनर्गठन कमेटी में शाखा अध्यक्ष दीपक मुंडा, उपाध्यक्ष संतोष हेंब्रम, सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय मुंडा का चयन किया गया. मौके पर बीके चौधरी, मिथुन मंडल, महेश मुंडा, केके मंडल, वीरू मुंडा, अशोक हेंब्रम, बद्री स्वर्णकार, चंदन कुमार, पप्पू सरदार, सोहन मुर्मू, पुनीत कुमार, अभिषेक पासवान, लखन मोदी, सोनाराम साहू, सुभाष प्रमाणिक, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

मधुकरपुर पंचायत कमेटी का गठन

कसमार, झामुमो मधुकरपुर पंचायत समिति की बैठक बुधवार को धुमधुमीटांड़ में हुई. अध्यक्षता मिथिलेश कुमार तिवारी ने की. पर्यवेक्षक धीरेंद्रनाथ महतो, प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य सुभाष चंद्र ठाकुर, पंचायत संयोजक मंडली सदस्य धनंजय स्वर्णकार व रमेश वर्मा शामिल थे. मधुकरपुर पंचायत कमेटी का गठन किया गया. मिथिलेश तिवारी अध्यक्ष, मिहिर करमाली सचिव, प्रकाश हजाम कोषाध्यक्ष, देंवेंद्र महतो व धर्मनाथ महतो उपाध्यक्ष, उमाशंकर महतो संगठन सचिव, विक्रम कुमार महतो मीडिया प्रभारी बनाये गये. मौके पर सदस्य सह प्रवक्ता मनोज ठाकुर, अरविंद कुमार महतो, शंकर महतो, जलेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola