Bokaro News : शोभायात्रा निकली, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

Bokaro News : रामराजा महोत्सव सह साप्ताहिक मेला का समापन, प्रभु के दर्शन को उमड़े भक्त, जय श्री राम का जयकारा गूंजा
चास, चास पुराना बाजार स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित रामराजा महोत्सव सह साप्ताहिक मेला का गुरुवार को विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. श्री राम की प्रतिमा व झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर श्रीराम को विदाई दी. इसके बाद चास पुराना बाजार हरि मंदिर से चेकपोस्ट होते हुए महावीर चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने श्रीराम की पूजा-अर्चना की. शोभा यात्रा में कलाकारों ने श्री राम परिवार, श्री कृष्ण ,बाबा भोलेनाथ का शिव तांडव सहित अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की. प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. भक्तों के जय श्री राम, राजा राम की जय , हर हर महादेव के जयकारों से पूरा चास पुराना बाजार गूंजता रहा.
भक्ति गीतों पर झूमे भक्त
भक्ति गीतों पर राम भक्त खूब झूमे. जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मेला आयोजक समिति से सदस्यों ने कहा कि विसर्जन के बाद भी लोगों के लिए दो दिन मेला जारी रहेगा. रामराजा महोत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति और प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर देबू पाल, अमर स्वर्णकार, विकास मोदक, लक्ष्मीकांत पाल, राजू मोदक, भक्ति सिंह, प्रभाष दे, आशीष दे, मदन मोदक, रामदास लोहा, धनंजय दत्त, अजीत दत्त, श्याम पाल, निमाई दत्ता, शीशकंठ दे, विजय दत्त, गणेश दलाल, सुजीत दत्ता, शंकर पाल सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




