Bokaro News : चास के लाेगों को नहीं मिला सप्लाई का पानी, परेशानी

Updated at : 06 Mar 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चास के लाेगों को नहीं मिला सप्लाई का पानी, परेशानी

Bokaro News : चास शहरी जलापूर्ति फेज- 01 कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर रहे हड़ताल पर

विज्ञापन

चास, चास शहरी जलापूर्ति फेज एक के वाटर ट्रीटमेंट इंटेकवेल प्लांट में कार्यरत कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांग को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. इस कारण लोगों को चास शहरी जलापूर्ति का सप्लाई पानी नहीं मिला. सुबह पानी नहीं मिलने से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों ने कहा कि इस संबंध में निगम के वरीय अधिकारियों को संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए. वहीं हड़ताली कर्मचारी पिंटू कुमार, रूपलाल महतो, कंचन, विजय, विकास सहित अन्य ने कहा कि निगम प्रशासन व एजेंसी हमलोगों को हमेशा आश्वासन देती है, लेकिन कुछ कार्य नहीं होता है. कहा कि हमारे मांगों पर विचार कर जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. सुजीत, प्रताप, संतोष, कुलजीत, अलीमुदीन, मुस्तकिम, अशोक, संजय, महेंद्र, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों ने भी आक्रोश जताया.

वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

इधर गुरुवार की देर शाम प्लांट के कर्मचारियों की हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त हुई. निगम व एजेंसी के अधिकारी ने कर्मचारियों के मांग को मानते हुए लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद प्लांट का कार्य शुरू हुआ. शुक्रवार को चास के लोगों को सप्लाई पानी मिलने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola