Bokaro News : उपायुक्त के आदेश पर दिव्यांग सुरेश को 24 घंटे में मिली ई-ट्राई साइकिल

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 12 Jul 2025 11:17 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जनता दरबार में चास की कुर्रा पंचायत के सुरेश पांडेय ने लगायी थी गुहार, महीनों से ई-ट्राई साइकिल के लिए थे प्रयासरत.

विज्ञापन

बोकारो, उपायुक्त अजय नाथ झा के आदेश पर चास प्रखंड की कुर्रा पंचायत के निवासी दिव्यांग सुरेश पांडेय को 24 घंटे के भीतर शनिवार को ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गयी. शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में सुरेश ने डीसी को बताया था कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है. एक ई-ट्राई साइकिल के लिए कई महीनों से प्रयासरत हैं. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी जाये. ई-ट्राई साइकिल मिलने के बाद सुरेश पांडेय ने इस पर खुशी जतायी. सुरेश पांडेय ने कहा कि अब वह स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेंगे. यह उनके लिए उपहार है. उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और उपायुक्त अजय नाथ झा को धन्यवाद दिया. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

राज्य के नियोजन नीति में क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

बोकारो. अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के स्थापना दिवस पर जिला शाखा बोकारो ने शनिवार को झारखंड सरकार से राज्य के 17 द्वितीय राज्यभाषा में शामिल भोजपुरी, मगही, मैथिली व अंगिका को राज्य के नियोजन नीति में क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग की है. मांग करने वालों में परिषद अध्यक्ष गंगेश कुमार पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमिरिनाथ झा अमर, प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola