Bokaro News : छह मई को कार्यशाला आयोजित कर नशामुक्ति के लिए करें जागरूक : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : डीसी ने की नेशनल नार्कोटिक्स कोर्डिनेशन जिला स्तरीय समिति की बैठक, जिले में नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने पर विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो उपायुक्त विजया जाधव ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में एनकोर्ड (नेशनल नार्कोटिक्स कोर्डिनेशन) जिला स्तरीय समिति की बैठक की. डीसी ने जिले में नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने पर विस्तृत चर्चा की. नशीली चीजों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक अभियान चलाये जाने का निर्देश पुलिस विभाग को दिया. डीसी ने नशामुक्ति के लिए जन जागरूकता को लेकर वृहद कार्यशाला छह मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो सभागार में आयोजित करने को कहा. कार्यशाला में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ, विभिन्न विद्यालय के बच्चें, जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल होंगें.

नशीली वस्तुओं की बिक्री पर नियंत्रण लगाने का निर्देश

डीसी ने सिविल सर्जन प्रतिनिधि व ड्रग इंस्पेक्टर को नशीली वस्तुओं की बिक्री पर नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया. क्षेत्र में अभियान चलाने को कहा. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी-जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालयों में नशा के प्रति आवश्यक रूप से जागरूक करने व कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी विभाग को आंतरिक सूचना तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया. जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, नशीले पदार्थों की खेती नहीं होने को लेकर सतर्कता बढ़ाने को कहा.

ये थे मौजूद

मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा शालिनी खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सीटी डीएसपी आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola