Bokaro News: जल्द लागू होगी नयी नियमावली, सभी का पालन करना अनिवार्य

Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में हुई डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो की बैठक, सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा व मूल्यांकन की तैयारी सहित कई विषयों पर हुई चर्चा
बोकारो, बोकारो पब्लिक स्कूल तीन में डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो की बैठक हुई. सहोदया बोकारो के अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार व उपाध्यक्ष सह जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ सोमेन चकवर्ती ने सहोदया की संस्कृति के संचालन प्रक्रिया के नियामवली की चर्चा की. जल्द ही नयी नियमावली तैयार होने की बात कही, जिसको सभी विद्यालयों को पालन करना अनिवार्य बताया गया.
सहोदया बोकारो के कोषाध्यक्ष सह जीजीपीएस चास के प्राचार्य अभिषेक कुमार, महासचिव सह एआरएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा, सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा, सीबीएसइ की सह सिटी को-ऑर्डिनेटर सह श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ पी शैलजा जयाकुमार, रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास के प्राचार्य विपुल कुमार व बीपीएस की प्राचार्या डॉ सुधा शेखर कार्यक्रम की शुरुआत की. सूरज शर्मा ने सीबीएसइ के हालिया परिपत्रों, बोर्ड परीक्षा व मूल्यांकन की तैयारी, बोर्ड परीक्षार्थियों को दिशा-निर्देशों, बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन व ग्रेडिंग, प्राचार्यों व शिक्षकों के प्रशिक्षण पर चर्चा की.ये थे उपस्थित
बैठक में डीपीएस चास की निदेशक डॉ मनीषा तिवारी, अमर प्रसाद, डॉ. करुणा प्रसाद, अक्षत गुप्ता, फादर डॉ जोशी वर्गीश, सुमित कुमार, अशोक कुमार पाठक, शेरिन जोशेफ, प्रियंका, सतेंद्र कुमार झा, नीलम तिवारी, बीपीएस के उप प्राचार्य विश्वजीत पाल उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




