Bokaro News : नगर निगम ने गरगा नदी पांडेय पुल से सिंगारी जोरिया पुल तक हटाया अतिक्रमण

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 May 2025 11:14 PM

विज्ञापन

Bokaro News : 6500 रुपये वसूला गया जुर्माना, बोले अपर नगर आयुक्त : चीराचास मुख्य सड़क पर जारी रहेगा अभियान

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम ने मंगलवार को चीराचास पांडेय पुल से लेकर कुंज बिहार के समीप सिंगारी जोरिया पुल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नेतृत्व अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने किया. चीराचास के मुख्य सड़क के किनारे को चिन्हित करते हुए जिन लोगों ने अतिक्रमण किया था, उनको अति शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न अतिक्रमणकारियों से 6500 रुपये का आर्थिक दंड वसूला गया. सड़क किनारे जमा मिट्टी और कचरा को जेसीबी मशीन से हटाया गया.

जाम से लोगों को होती है परेशानी

अपर नगर आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि चीराचास मुख्य पथ के अतिक्रमण के कारण सड़क ज्यादातर जाम रहती है लोगों को आवागमन करने में बहुत परेशानी होती. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस समस्या को लेकर कई बार निगम कार्यालय में शिकायत भी की है. सड़क पर लोगों के आवागमन करने में परेशानी ना हो इसके लगातार अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा. श्री कुमार ने समस्त निगम वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा निगम के जांच के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता एवं झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत नगर निगम कार्रवाई करेगी.

ये थे मौजूद

मौके पर सहायक नगर आयुक्त जयपाल सिंह, नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो, अमन मल्लिक, अरिंदम दे, मुकेश पाठक सहित निगम के कर वसूलीकर्ता, पीआइयू कर्मी, राजस्व निरीक्षक, विधि सहायक, सफाई सुपरवाइजर, सफाई मित्र, गृह रक्षा बल के जवान एवं यातायात पुलिस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola