Bokaro news : नगर निगम ने जाम से निजात दिलाने को लेकर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : नगर निगम ने जाम से निजात दिलाने को लेकर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro news : धर्मशाला मोड़ से लेकर तेलीडीह मोड़ बाइपास तक चलाया गया अभियान, अनाधिकृत होर्डिंग, अनियंत्रित पार्किंग व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम की प्रमुख सडकों पर लग रही जाम से आमजनों को राहत दिलाने के लिए सोमवार को नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम, चास थाना व यातायात पुलिस द्वारा धर्मशाला मोड़ से लेकर तेलीडीह मोड़ बाइपास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देशानुसार चलाया गया. इस दौरान अनाधिकृत होर्डिंग, अनियंत्रित पार्किंग व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया. सड़क पर गलत तरीके से पार्क किये वाहनों के मालिक से आर्थिक दंड की वसूली करते हुए हटाया गया. फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण कर रहे लोगों का सामान को जब्त कर लिया गया एवं आर्थिक दंड की वसूली की गयी. अनाधिकृत होर्डिंग भी हटाये गए. नाली पर स्थायी निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया और सड़क पर निर्माण सामग्री भी जब्त किया गया. इस संबंध में अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि पूर्व में समाचार पत्र एवं प्रचार वाहनों द्वारा अतिक्रमण हटाने की आम सूचना प्रसारित की गयी थी लेकिन लोगों पर कोई असर नहीं दिखा. इस कारण निगम को कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है. अभियान में चास नगर निगम के नगर प्रबंधक, निगम कर्मी, गृह रक्षा बल के जवान, चास थाना बल एवं यातायात पुलिस शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola