Bokaro News : पिछड़ों के आवाज थे शहीद जगदेव प्रसाद

Updated at : 20 Feb 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पिछड़ों के आवाज थे शहीद जगदेव प्रसाद

Bokaro News : अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ पहुंचा बोकारो, अर्जक संघ ने किया स्वागत

विज्ञापन

बोकारो, अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ पटना से चलकर बिहार के कई जिलों से गुजरते हुए हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, गुमला, रांची, रामगढ़ होते हुए गुरुवार को बोकारो पहुंचा. इस दौरान अर्जक संघ के जिला कार्यालय सेक्टर आठ बी में अर्जक संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत किया. रथ के साथ पहुंचे डॉ संत कुमार सिंह और दीनदयाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव ने अपनी पूरी जिंदगी पिछड़ों के अधिकारों को पाने के लिए लगा दी. बिहार और झारखंड में पिछड़ों की आवाज को वे हमेशा बुलंद करते रहे.

शोषितों के मसीहा थे

अर्जक संघ की अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि जगदेव प्रसाद शोषितों के मसीहा थे. स्वागत करने वालों में अर्जक संघ के मुक्तेश्वर कुमार, किशोरी भक्ता, मालती अर्जक, फुल कुमारी, रामदुलारी देवी, महेंद्र प्रसाद, सुरेश बैठा, डीडी राम, जीसी राम, प्रेम कुमार विशाल, विपुल कुमार, सुरेश प्रसाद, रामानंद प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.

चास कुशवाहा भवन में भी हुआ स्वागत

इधर, जगदेव प्रसाद जागरण रथ का स्वागत चास स्थित कुशवाहा भवन में भी किया गया. यहां पर सभी लोगों ने भवन में स्थापित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola