Bokaro news : दीपावली को ले रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से सजा बाजार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : दीपावली को ले रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से सजा बाजार

Bokaro news : ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आ रहे हैं दुकानदार, मुख्यालय के भी लोग भीड़ से बचने के लिए अभी से कर रहे खरीददारी.

विज्ञापन

बोकारो, दीपावाली में घरों को रंग-बिरंगे बिजली के झालरों से सजाने के लिए बाजार में बिजली की दुकानें सज गयी है. एलइडी बल्ब, रंगीन झालर की खरीददारी के लिए दूर-देहात से दुकानदार जिला मुख्यालय आ रहे हैं. मुख्यालय के भी लोगों ने भी भीड़ से बचने के लिए अभी से झालर, बल्बों की खरीददारी करना शुरू कर दी है. कम कीमत से लेकर ऊंची कीमत तक की लाइट ग्राहक के च्वाइस के अनुरूप उपलब्ध है.

यार्ड रोप राइट एसएमडी, फैन लैंप, पिंचू, शुगर कैन लाइट की मांग

दीपावली को लेकर यार्ड रोप राइट एसएमडी, फैन लैंप, पिंचू, शुगर कैन लाइट, टेंपल लाइट मल्टी, डोर लक्ष्मी गणेश लटकन, डबल लक्ष्मी गणेश लटकन, मल्टी एसएमडी, लाइट शिवलिंग, लाइटिंग गणेश लक्ष्मी मूर्ति, लाइट दिया, पानी दिया सहित रंग-बिरंगे एलइडी लाइट की भी मांग अधिक है. दुकानदारों ने कहा कि ऑन लाइन मार्केटिंग के कारण बाजार पर असर हुआ है. लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों के कारण राहत है.

भवनों की सजावट की गयी

इधर, धनतेरस व दीपावली को लेकर शहर से बड़े-बड़े भवन पर बिजली की सजावट कर दी गयी है. दोपहिया-चारपहिया वाहन, टीवी सहित अन्य सामानों के शो रूम में आकर्षक लाइटिंग की गयी है. लाइटिंग से शहर जगमग कर रहा है. हालांकि, दीपावली को लेकर अभी मकान-दुकान में साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम चल रही है. इस कारण, घर-दुकान में अभी लाइट से साज-सजावट नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola