Bokaro News : कसमार : आंधी-पानी से गिरी घर की एस्बेस्टस, तीन जख्मी

Updated at : 28 Apr 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कसमार : आंधी-पानी से गिरी घर की एस्बेस्टस, तीन जख्मी

Bokaro News : कसमार प्रखंड अंतर्गत मंजूरा गांव के पगारटांड़ की घटना, घायलों को सदर अस्पताल बोकारो किया गया रेफर

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत मंजूरा गांव के पगारटांड़ में सोमवार की देर शाम को मूसलाधार बारिश व आंधी के दौरान कुलदीप महतो का एस्बेस्टस की छत गिर गयी. इसमें दबकर कुलदीप की मां आसू देवी (65), पत्नी रंजीता कुमारी (23) व पुत्री रिद्धि कुमारी (3) गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. सभी को सामुदायिक अस्पताल, कसमार लाया गया, जहां प्राथमिकता उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया.

अचानक हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान छत व घर की दीवार अचानक गिर गयी. उस समय घर में परिवार की तीनों महिला सदस्य मौजूद थीं. रंजीता का बायां पैर फैक्चर हुआ है और उसके सिर पर भी चोट लगी है. आसू देवी के बाएं पैर में चोट लगी है. उसमें आठ स्ट्रिच लगा है. जबकि तीन वर्षीय बच्ची रिद्धि कुमारी भी जख्मी है. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल, कसमार लाया गया था. समाजसेवी मिथलेश कुमार महतो ने बताया कि कुलदीप का परिवार काफी गरीब है. आसू देवी सब्जी बेचकर गुजर बसर करती है.

पिंड्राजोरा : होर्डिंग व पेड़ गिर जाने से आवागमन हुआ बाधित

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन एनएन 23 के आइटीआइ मोड़ के शुरुआत में ही लगा होर्डिंग व पेड़ सोमवार की शाम आये आंधी व बारिश से गिर गया. इस कारण फोरलेन जाम हो गया. जाम से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. राहगीरों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन मौसम साफ होने के बाद घटना स्थल पहुंचे. जवानों व हाइड्रा मंगवा कर काफी मशक्कत से तीन घंटे बाद पेड़ व बोर्ड को हटाकर रोड को खाली कराया गया. इसके बाद यातायात चालू हुआ. कई जगह बिजली पोल व पेड़ भी गिर गये हैं, जिस कारण बिजली गुल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola