Bokaro News : उत्तरदायित्व व सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है कर्मयोगी मिशन
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 Oct 2025 11:24 PM
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन.
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की मुख्य महाप्रबंधक नीता बा ने किया. नीता बा ने कहा कि कर्मयोग की भावना केवल कार्य में दक्षता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक कर्मी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व व सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है. ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक व लीड ट्रेनर शशांक शेखर ने राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के महत्व व इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी. विदित है कि पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के दो अधिकारी सहायक महाप्रबंधक शशांक शेखर व अमित आनंद लीड ट्रेनर के रूप में विकसित हो चुके हैं. इन्हीं लीड ट्रेनर्स द्वारा मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के दूसरे चरण में संयुक्त रूप से कुल 25 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया.
प्रशासनिक व कार्यस्थलीय सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम
मुख्य प्रशिक्षक शशांक शेखर व अमित आनंद ने कर्मयोगी मिशन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पहल प्रशासनिक व कार्यस्थलीय सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम है. उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से प्रशिक्षण के दौरान प्रेरणात्मक व्याख्यान, समूह चर्चा, इंटरैक्टिव सत्र व व्यावहारिक अभ्यास जैसे विषयों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाया कि सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी है. सहायक महाप्रबंधक अमित आनंद ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. प्रशिक्षण में बीएसएल के अलावा सेल रेफ्रेक्टरी यूनिट, सेलम स्टील प्लांट व कोलियरी डिवीजन के अधिकारियों ने भी भाग लिया. अधिकारियों ने ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बीएसएल के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










