Bokaro news : मजदूरों की आवाज थे करमा रजवार और केशव गोप
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Oct 2025 10:38 PM
Bokaro news : शहीद करमा केशव मेला समिति की ओर से कालापत्थर गांव में कालापत्थर गांव में मनाया गया शहादत दिवस.
चास, शहीद करमा केशव मेला समिति की ओर से कालापत्थर गांव में शुक्रवार को गरीबों के मसीहा करमा रजवार व केशव गोप का 39 वां शहादत दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा, सांसद प्रतिनिधि बिक्रम महतो, जमील अख्तर, भाकपा माले नेता हलधर महतो, जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार, जिप सदस्य सुशेन रजवार, मुखिया दिनेश रजक, पंचायत समिति सदस्य मनपूरण रजक थे. वक्ताओं ने कहा कि करमा रजवार और केशव गोप झारखंड के गरीबों और मजदूरों के सच्चे नेता थे. उन्होंने बोकारो क्षेत्र में शोषण, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही. उन्होंने मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और इसी संघर्ष के दौरान उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी. रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमर नाच का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. उपस्थित सभी लोगों ने करमा केशव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर मेला के संयोजक संजय गोप, सह संयोजक मनोज रजवार, जावेद अंसारी, शांति गोप, रवि गोप, भरत गोप, राजेश महतो, गयाराम शर्मा, भीम रजक, नेपाल महतो, मिथलेश शर्मा, अश्विनी महतो, प्रदीप महतो, उमेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










