Bokaro News : शिक्षित समाज के लिए संगठित होना जरूरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शिक्षित समाज के लिए संगठित होना जरूरी

Bokaro News : रजवार समाज सुधार समिति का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन, विभिन्न विषयों पर की गयी चर्चा

विज्ञापन

तलगड़िया, रजवार समाज सुधार समिति का 45 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को तिलाटांड़ शाखा के तिलाटांड़ गांव में किया गया. अध्यक्षता समिति के शाखा अध्यक्ष जगदीश रजवार व संचालन पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने किया. कार्यक्रम की उद्घाटन समिति के संस्थापक हाड़ीराम रजवार ने किया. पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री रजवार ने कहा कि समिति की स्थापना समाज में फैली कुरीतियाें के खिलाफ, शिक्षित समाज का निर्माण जैसे उद्देश्य के साथ की गयी थी. इसको आगे भी बनाये रखना है. शिक्षित समाज के के लिए संगठित समाज के निर्माण करने की जरूरत है. इसके लिए रजवार समाज की सभी शाखाओं का पुनर्गठन करने की आवश्यकता है.

इन्हें किया सम्मानित

संस्थापक श्री रजवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष राखाल रजवार वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता राज संचु रजवार को हाड़ीराम रजवार ने सम्मानित किया. वहीं रजवार समाज की सामाजिक आस्था व विरासत से जुड़े नाया, माझी, पटवोई, परगनेत, समाज प्रेमियों के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के प्रतिभाशालियों को सम्मानित किया गया. बताया गया कि काली रजवार, संचू रजवार, पंचानन रजवार, हारु रजवार, सुरजन कपरदार, संतोष रजवार, जगन्नाथ रजवार, हराधन रजवार, संतोष रजवार, भोला रजवार द्वारा समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाया जा रहा है.

ये थे मौजूद

मौके पर अरुण रजवार, श्रृष्टिधर रजवार, राम प्रसाद, हुबलाल, शांति राम, दीपक कुमार , सुधीर, युधिष्ठिर, राखाल, धनंजय, कंठी, बाबूलाल, हिमांशु, निमाई चंद्र, प्रदीप, बिन्देश्वर, राजू, सूर्यकांत, कुलदीप, प्रेम रजवार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola