Bokaro News : ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी : बीडीओ

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 May 2025 10:55 PM

विज्ञापन

Bokaro News : कसमार स्थित पीएमश्री प्लस टू हाइ स्कूल के सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूल रूआर- कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन.

विज्ञापन

कसमार, कसमार स्थित पीएमश्री प्लस टू हाइ स्कूल के सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूल रूआर- 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. बीडीओ नम्रता जोशी, बीइइओ प्रतिमा दास, प्लस टू हाइ स्कूल कसमार के प्राचार्य फारूक अंसारी, गर्री मुखिया गीता देवी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि पांच से 18 आयु वर्ग के स्कूल के ड्रॉप आउट बच्चों की विद्यालय में पुनः वापसी और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना रूआर कार्यक्रम का उद्देश्य है. हम सभी की सामूहिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि जहां भी ड्रॉप आउट बच्चे की जानकारी मिले, उन्हें विद्यालय में पुनः जोड़ने की दिशा में कार्य करें.

अभियान को सफल बनाने लिए करें सहयोग : बीइइओ

बीइइओ प्रतिमा दास ने बताया कि रूआर संथाली शब्द है. इसका शाब्दिक अर्थ है विद्यालय वापस आयें. उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षक व जनप्रतिनिधियों समेत सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. कार्यशाला का संचालन विमल कुमार नायक एवं सीआरपी विजय कुमार ने किया. इससे पहले स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार झा के मंगलाचरण से कार्यशाला की शुरुआत हुई.

ये थे मौजूद

मौके पर सीआरपी विजय कुमार, दीपक प्रसाद नायक, फलहारी महतो, अंबुज महतो, फटीक महतो, दीपक पटेल, गौतम कुमार, प्रेम कुमार भगत, विमल कुमार नायक, दिनेश नायक, मनोज दत्ता, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार महतो, टेबुल महतो, केदार महतो, संतोष कुमार, प्रदीप पांडेय, अमित कुमार, रंजीत महतो, वहाब अंसारी, मीर ताहिर अंसारी, ललिता कुमारी, स्वेता प्रजापति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola