Bokaro News : हजारीबाग ने सरायकेला खरसावां की टीम को किया पराजित

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट शरू
बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गये उद्घाटन मैच में हजारीबाग की टीम ने सरायकेला खरसावां की टीम को 64 रनों से पराजित किया. वर्षा से प्रभावित निर्धारित 24 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 24 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से आनंद कुमार ने नाबाद 68, प्रभात कुमार ने 33 व धनंजय कुमार ने 22 रन बनाये. सरायकेला खरसावां की ओर से मयंक सोलंकी , मोहक राज व मनीष यादव को दो-दो सफलता मिली.
93 रन ही बना सकी सरायकेला खरसावां की टीम
जवाबी पारी खेलने उतरी सरायकेला खरसावां की टीम 24 ओवर में नौ विकेट खोकर 93 रन ही बना पायी. टीम की ओर से हनी चौधरी ने 20 , रौनक राज ने 18 व मनीष यादव ने 15 रन बनाए. गेंदबाजी में हजारीबाग की ओर से अजीत कुमार डांगी, बासुकीनाथ तिवारी व संदीप कुमार को दो दो विकेट मिला. मैच में शानदार नाबाद अर्धशतक के लिए हजारीबाग के आनंद कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड मैच के टीआरडीओ मिलन दत्ता ने दिए. मैच का संचालन बोकारो के रुपेश कुमार व वकील अहमद ने किया. जबकि स्कोरर की भूमिका बोकारो के गजेंद्र कुमार ने निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




