Bokaro News : प्रेम महतो की मौत की सीबीआइ जांच को ले राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : विस्थापितों पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने, वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने, निकाय चुनाव शीघ्र कराने और बोकारो में उच्च शिक्षा के विकास की भी की मांग

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रदर्शन के दौरान हुई प्रेम महतो की मौत मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला. नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा. सीबीआइ से जांच कराने के अलावा आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी को राज्य सरकार से वापस लेने, सभी अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को सेल में स्थाई नियोजन देने, राज्य में निकाय चुनाव को शीघ्र करवाने व राज्य में वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर बोकारो में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना करने की मांग राज्यपाल से की गयी.

घटना के सभी पहलुओं से कराया अवगत

कुमार अमित ने बोकारो में हुए लाठीचार्ज और प्लांट बंदी के दौरान हुई घटना के सभी पहलुओं से राज्यपाल को अवगत कराया. बोकारो सिटी कॉलेज और चास कॉलेज में आधारभूत संरचना का नये सिरे से विकास करने, सिटी कॉलेज, चास कॉलेज सहित राज्य के सभी प्रमुख कॉलेजों में छात्रों के लिए एनसीसी का प्रशिक्षण शुरू करवाने, विश्वविद्यालयों में लंबित छात्रसंघ चुनाव को पुनः प्रारंभ करवाने, एफिलेटेड कॉलेजों को सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि की वर्तमान परिस्थिति के अनुसार समीक्षा कर बढ़ाने, कॉलेजों में प्राध्यापकों व प्राचार्यों की बहाली कर इनकी कमी को दूर करने, बोकारो में सेक्टर तीन स्थित महिला कॉलेज को सरकारी करने आदि की मांग भी की.

मिला सकारात्मक आश्वासन

राज्यपाल ने प्रेम महतो की मौत का उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ-साथ अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में बोकारो जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अरविंद राय, नगर युवा मोर्चा महामंत्री लालबाबू, करण गोराईं व चंद्रप्रकाश भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola