Bokaro News : अतिक्रमण हटाने गए दल पर पत्थरबाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 11 Jul 2025 10:35 PM

विज्ञापन

Bokaro News : कसमार-बरलंगा वाया नेमरा पथ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण परियोजना के तहत खुदीबेड़ा गांव में अधिग्रहित भूमि से संरचना हटाने गये दल पर नौ जुलाई को हुई थी पत्थरबाजी.

विज्ञापन

कसमार. कसमार-बरलंगा वाया नेमरा पथ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण परियोजना के तहत खुदीबेड़ा गांव में अधिग्रहित भूमि से संरचना हटाने गये दल पर रैयत बसंत कुमार महतो द्वारा पत्थरबाजी करने एवं सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रशासन के अनुसार जिस जमीन पर प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ने गयी थी, वह जमीन भी गैरमजरुआ आम है, जो खतियान में रास्ता के रूप में दर्ज है. उक्त जमीन पर निर्मित चहारदीवारी में भूमि अधिग्रहण में राजेश्वर महतो पंचाटी हैं. उनके नाम पर चहारदीवारी का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन राजेश्वर महतो के अन्य दो भाइयों को इस पर नाराजगी है. इनमें से बसंत कुमार महतो राजेश्वर महतो के ही छोटे भाई हैं.

सरकारी वाहन को पत्थर से मारकर कर दिया था क्षतिग्रस्त

कसमार थाना में दर्ज एफआइआर में मनरेगा के कनीय अभियंता राजीव रंजन एवं आशीष कुमार ने बताया है कि वे दोनों उक्त सड़क निर्माण कार्य में बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त थे. नौ जुलाई को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो के आदेश के अनुसार वे स्थानीय पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने खुदीबेड़ा गए थे. इस दौरान खुदीबेड़ा में रैयतों की संरचना को हटाने के बाद जब वे पंचाट संख्या 7 गैरमजरूआ भूमि प्लॉट संख्या 523 पर निर्मित संरचना चहारदीवारी (जिसका भुगतान पंचाटी राजेश्वर महतो ने प्राप्त कर लिया है) को तोड़ने की तैयारी कर ही रहे थे, इसी दौरान पंचाटी रैयत का भाई बसंत कुमार महतो (पिता – स्व सुरेंद्र नाथ महतो) के द्वारा काफी विरोध किया जाने लगा. देखते ही देखते बसंत कुमार महतो ने सरकारी वाहन जेसीबी को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही पुलिस बल एवं सरकारी कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी काज को बाधित कर दिया. दोनों दंडाधिकारी ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि डीसी, एसपी, बेरमो एसडीओ व कसमार सीओ को भी भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola