Bokaro News : कर्मियों की कमी से काम का बढ़ रहा अत्यधिक बोझ : राकेश

Bokaro News : बैंक ऑफ इंडिया में प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने व मांग के समर्थन में किया प्रदर्शन
बोकारो, फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के बैनर तले गुरुवार को सेक्टर चार स्थित बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. ग्राहक सेवा में सुधार के लिए सभी संवर्ग में समुचित बहाली, बैंक प्रबंधन द्वारा लगातार द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन समेत अन्य मांग की गयी. आंचलिक प्रबंधक को मांग के संदर्भ में स्मार पत्र दिया. यूनियन के झारखंड स्टेट सहायक सचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन घट रही है, इससे एक तरफ ग्राहक सेवा बाधित हो रहा है, वहीं कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कर्मी तनाव में जीने को वह अभिशप्त हो गए हैं. स्थायी बहाली नहीं होने से युवा रोजगार से वंचित रह रहे हैं. 27 दिसंबर 2021 को केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष प्रबंधन की ओर से किए गए समझौता को कार्यान्वित किया जाए. श्री मिश्रा ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा समझौता में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि प्रबंधन कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेगा. लेकिन, कर्मचारियों के प्रति आये दिन भेदभाव किया जा रहा है. बैंकिंग कार्य प्रणाली में मनमाने रूप से समझौते के विपरीत आये दिन एक तरफा निर्णय लादने का प्रयास किया जा रहा है. बैंक द्वारा दिए जाने वाले अन्य वित्तीय सुविधाओं में भी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है, इससे अविलंब बंद किया जाये. बैंकों द्वारा दिए जाने वाले वित्तीय लाभों में कर्मचारियों को वाजिब हिस्सेदारी दी जाए. सभी शाखाओं में अविलंब आर्म गार्ड की बहाली हो. श्री मिश्रा ने कहा कि आंदोलन बैंक हित, ग्राहक हित एवं कर्मचारी हितों के रक्षार्थ किया जा रहा है. अगर प्रबंधन इसके बावजूद भी सचेत नहीं होती है तो 24 व 25 फरवरी को दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल किया जायेगा. मौके पर प्रियंका कुमारी, इंद्रजीत चौधरी, अजय कुमार, प्रेम कुमार, विनय कुमार, मनोज सिंह, राजेश प्रसाद, शशि भूषण मिश्रा, पूनम देवी, ममता राउत, शोभा सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, हसन रजा कलीम, परमहंस, मनोज कुमार, संतोष दांडी, विनोद कुमार, संजीव कुमार, विद्यासागर, ठाकुरदास बेदिया, राजेश दास, जितेंद्र प्रमाणिक व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




