Bokaro News : डीपीएस बोकारो का उत्कृष्ट प्रदर्शन, आरुष को मिले 99.76 परसेंटाइल

Updated at : 19 Apr 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : डीपीएस बोकारो का उत्कृष्ट प्रदर्शन, आरुष को मिले 99.76 परसेंटाइल

Bokaro News : जेइइ मेन-2025 के दूसरे व अंतिम सत्र का परिणाम जारी, जेइइ एडवांस्ड के लिए 55 से अधिक विद्यार्थी हुए क्वालीफाई, प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं.

विज्ञापन

बोकारो, जेइइ मेन-2025 के दूसरे व अंतिम सत्र में डीपीएस बोकारो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. आरुष बनर्जी 99.76 परसेंटाइल के साथ स्कूल टॉपर बने हैं. प्रिंस कुमार पांडेय 99.65 परसेंटाइल के साथ दूसरे व अभय शंकर सिंह 99.35 परसेंटाइल लाकर तीसरे स्थान पर रहे.

सैयद अशदुल्लाह (99.33), उज्जवल सिंह (99.20), अपूर्व झा (98.99), अक्षित (98.86), आकर्ष दुबे (98.85), अभिनव राज (98.79), हर्षवर्धन (98.65), रितेश कुमार महतो (98.62), ख्याति सिन्हा (98.6), अभिनीत शरण (98.52), मनीष कुमार (98.5), मृत्युंजय कुमार (98.12), आशीष कुमार (98.01), नितिन कुमार सिंह (97.93), आदित्य कुमार शर्मा (97.76), श्रीश पाठक (97.29), अभिनव कश्यप (97.23), अर्पित कुमार सिंह (96.97), आर्यन कुमार (96.85), ऋषिमा तिवारी (96.83), अनुप झा (96.76), कनिष्ठ शर्मा (96.44), शिवम कुमार (96.44), उत्कर्ष राज (96.25), सादिक कमर (96.14), अधृत सिंह (96.06), मयंक राज (95.51), अनंत्य दुबे (95.40), सिद्धांत शर्मा (95.39), आर्यन (95.09), बंदिता महता (94.89), प्रिंस कुमार (93.53), शिवम कुमार (93.28), सुमित कुमार झा (93.28), अनुपम शर्मा (93.07), आयुष कुमार (92.75), सुदर्शन आरोही (92.1), अनुपम राज (91.79), पलक्ष (91.61) व कुमार विट्ठल (91.85) के अलावा शुभम कुमार, निश्चय मेहता, तन्मय कुमार, युवा राज सहित 55 से अधिक विद्यार्थियों ने 18 मई को होनेवाली जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जतायी. सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जेइइ एडवांस्ड में भी उनके बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई और इसके लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं.

चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

चिन्मय विद्यालय बोकारो ने जेइइ मेन सत्र दो की परीक्षा में परचम लहराया है. प्रियांशु राज (99.55) परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर रहे. अतिन गौरव (99.35) व अश्विन कुमार (99.33) परसेंटाइल लाकर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. प्रियांशु राज, अतिन गौरव, अश्विन कुमार, रोहित राज (99.26), रजनीश कुमार (98.99), पुष्कर सिंह (98.85), आर्यन (98.84), सत्यम सोनी (98.80), आदर्श रॉय (98.78), सौरव कुमार वर्मा (98.7), नारायण रॉय (97.92), प्रेम कुमार (97.88), अभय कुमार (97.48), ईशान देव (97.0), शिवम (97), शिवम रंजन (97), सक्षम कुमार (96.6), आलोक राज (96.4), सात्विक कुमार मेहता, (96.33), ऋषि प्रशाद (96.44), प्रियांशु माझी (96.34), सात्विक (96.36), वेद कुमार (96.24) ऋषभ आनंद (96.2), युवराज (96), अभ्यास मलिक (95.57), सारण्या रंजन (95.56), ऋषु राज (94.93), किशन देव (94.77), अंकित राज (94.66) , तुशार चौधरी (94.56), बंटी कुमार (94.36), एकता आकृति (94.31), खुशी किरण (94.30) सहित 77 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किये हैं. विद्यार्थियाें की सफलता पर प्राचार्य सूरज शर्मा, स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती (आचार्या-चिन्मय मिशन, बोकारो), बिश्वरूप मुखोपाध्याय (अध्यक्ष), महेश त्रिपाठी (सचिव), उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व वरीय शिक्षक अजय कुमार सिंह, अशोक चौबे, देवज्योती बराल, एएन उपाध्याय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, कुमोद रंजन सिंह, राज कुमार, चंदन कुमार सिंह आदि हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola