Bokaro News: उन्नत रेडिएशन थेरेपी प्रणाली की स्थापना बोकारो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि : बीके तिवारी

Bokaro News: मेडिकेंट हॉस्पिटल बोकारो में लिनेक ट्रूबीम रेडिएशन मशीन का उद्घाटन, व्यापक समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल प्रदान करने में भी होगा सहायक
बोकारो, मेडिकेंट हॉस्पिटल बोकारो में शुक्रवार को अत्याधुनिक लिनेक ट्रूबीम रेडिएशन मशीन की शुरुआत हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने की. श्री तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक जरूरी है. मेडिकेंट हॉस्पिटल में उन्नत रेडिएशन थेरेपी प्रणाली की स्थापना बोकारो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह ना केवल स्थानीय रोगियों को लाभान्वित करेगा, बल्कि व्यापक समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल प्रदान करने में भी सहायक होगा. उद्घाटन के अवसर पर डॉ बीबी करुणामय (सीएमओ, प्रभारी बीजीएच), एचएम झा (सीजीएम – एचआर) बीएसएल, लक्ष्मी दास (सीजीएम – टेक – डीआई कार्यालय) मौजूद थे.
लिनेक ट्रूबीम मशीन एक विश्व स्तरीय तकनीक
बिरंची नारायण (पूर्व विधायक बोकारो) व डॉ माजिद अहमद तालिकोटी (सीएमडी – मेडिकेंट हॉस्पिटल) ने अस्पताल की विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा की प्रतिबद्धता को दोहराया. कहा कि लिनेक ट्रूबीम प्रणाली की शुरुआत के साथ हम बोकारो में नवीनतम स्वास्थ्य देखभाल नवाचार लाने के अपने मिशन को पुनः स्थापित कर रहे है. लिनेक ट्रूबीम मशीन एक विश्व स्तरीय तकनीक है. सटीक व प्रभावी रेडिएशन थेरेपी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. इससे कैंसर उपचार के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होगा. यह उन्नत प्रणाली अत्यधिक लक्षित थेरेपी को सक्षम बनाती है. इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. रोगियों के लिए अधिक सुरक्षित व प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




