Bokaro News : सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें कर्मचारी : विनीत शर्मा

Updated at : 05 Mar 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें कर्मचारी : विनीत शर्मा

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के गैस यूटिलिटी विभाग में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस-2025 का आयोजन, सुरक्षा प्रोटोकॉल के निरंतर उन्नयन व सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने पर बल

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के गैस यूटिलिटी विभाग में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस-2025 का आयोजन किया गया. कार्यस्थल पर सुरक्षा व दुर्घटना निवारण पर विशेष जोर देते हुए सुरक्षा मार्च का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व महाप्रबंधक (गैस यूटिलिटी) विनीत कुमार शर्मा ने किया. श्री शर्मा ने औद्योगिक संचालन में सक्रिय सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया. सहायक महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स, जीयू) कृष्ण चंद्र पात्र ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के निरंतर उन्नयन व सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने पर बल दिया.

उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना, दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्रोत्साहित करना

इस वर्ष की राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम ‘सुरक्षा और कल्याण : विकसित भारत के लिए अनिवार्य’ के अनुरूप आयोजन का उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना, दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्रोत्साहित करना व उच्च जोखिम वाले परिचालन क्षेत्रों में समग्र कल्याण को सुदृढ़ करना था. सुरक्षा मार्च के दौरान कर्मियों ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर सुरक्षा जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किया. कर्मचारियों ने सुरक्षा नारों के माध्यम से कार्यस्थल पर संभावित खतरों, आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों व व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के उचित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ायी.

कार्यस्थल पर जोखिम की पहचान और न्यूनीकरण के महत्व को किया रेखांकित

सहायक प्रबंधक (सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग) विराट चौधरी ने कार्यस्थल पर जोखिम की पहचान व न्यूनीकरण के महत्व को रेखांकित किया. सहायक महाप्रबंधक (जीयू) एस डब्ल्यू किस्पोट्टा, प्रबंधक अमन कुमार मिश्रा, सहायक प्रबंधक मनीष स्नेही उपस्थित रहे. समापन सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola