Bokaro News : भ्रष्टाचार मामलों में कार्रवाई करने में जिला प्रशासन विफल : आजसू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भ्रष्टाचार मामलों में कार्रवाई करने में जिला प्रशासन विफल : आजसू

Bokaro News : आजसू ने निकाली आक्रोश रैली, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की.

विज्ञापन

बोकारो, सरकारी योजनाओं में कथित रूप से विभिन्न विभागीय भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर आजसू ने मंगलवार को आक्रोश रैली निकाली. जिला अध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में बोकारो हवाई अड्डा से जिला मुख्यालय तक रैली निकाली गयी. जिलाध्यक्ष श्री महतो ने जिलास्तरीय कई गंभीर मामलों पर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. कई गंभीर घोटाले सामने आए हैं, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक ठोस कदम उठाने में विफल रहा है. रैली के बाद आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की.

इन मुद्दों को लेकर निकाली गयी रैली

बोकारो डीएमएफटी घोटाला, भर्ती प्रक्रिया में धांधली, छात्रवृत्ति भुगतान लंबित, अबुआ आवास 02 योजना, जरीडीह प्रखंड अस्पताल, जियाडा क्षेत्र की फैक्ट्री से प्रदूषण, रेलवे साइडिंग में कोयला परिवहन, ग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही, इएसएल वेदांता दुर्घटना, चास थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभाग संबंधित अनियमितता संबंध में जांच हो. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल झा ने किया.

ये थे मौजूद

मौके पर केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय सदस्य सूरज महतो, महेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फखरुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो, जिला सचिव नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, बंकू बिहारी सिंह, चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, महिला अध्यक्ष रीना देवी, बासुदेव लहरी, मिलन महतो, रितिक रजक, जुबेर अहमद व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola