Bokaro news : बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रस्ताव की मांग

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 13 Oct 2025 9:56 PM

विज्ञापन

Bokaro news : उपायुक्त ने की स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक, विभिन्न आवासीय व गैर-आवासीय इकाइयों में रह रहे बच्चों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी (पालन पोषण देख रेख अनुमोदन समिति) की बैठक हुई. बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत संचालित विभिन्न आवासीय व गैर-आवासीय इकाइयों में रह रहे बच्चों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया. डीसी ने कहा कि हर बच्चा केवल संख्या नहीं, बल्कि उम्मीद का दीपक है. डीसी ने बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक, सामाजिक व जन जागरूकता स्तर पर ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि हर बच्चा शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान का हकदार है. समाज की जिम्मेदारी है कि वह उनके सपनों को तोड़े बिना उन्हें सुरक्षित व समर्थ बनाएं. उन्होंने बाल संरक्षण पदाधिकारी को बाल विवाह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर-सामाजिक स्तर-जन जागरूकता के माध्यम से कौन सी पहल हो, प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया.

बच्चों को उनके घर लौटाने का प्रयास

डीसी ने आंध्र प्रदेश व रांची के बच्चों को उनके परिवार से जोड़ने की दिशा में कार्यवाही करने के लिए सीडब्ल्यूसी के सहयोग से आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बच्चा परिवार के स्नेह व अपनत्व से वंचित नहीं होना चाहिए. हर बच्चे को अपने घर का स्नेह व सुरक्षा मिलने का अधिकार है.

खेल-कूद और स्वास्थ्य गतिविधियां करें आयोजित, बच्चों के समग्र विकास पर दें ध्यान

डीसी ने सहयोग विलेज, संप्रेक्षण गृह व मानव सेवा आश्रम में रह रहे बच्चों को खेल व प्रतियोगिता में शामिल करने का निर्देश दिया. उद्देश्य बच्चों की शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को विकसित कर स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है. सभी बच्चों का हेल्थ मैपिंग कराना अनिवार्य किया गया. ताकि, उनके स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण की हर जरूरत का समय पर ध्यान रखा जा सके.

ये थे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयुष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा, सीडब्ल्यूसी के सदस्य, सीडीपीओ सह सीओ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola