Bokaro news : महंत शिवधारी साहेब की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : महंत शिवधारी साहेब की मनायी गयी पुण्यतिथि

Bokaro news : सेक्टर नौ शिवपुरी कॉलोनी बस्ती में हुआ आयाेजन, बोले प्रकाश साहेब : सत्य के मार्ग पर मनुष्य को चलना होगा, तभी जीवन होगा सफल.

विज्ञापन

बोकारो, कबीर पंथ धर्मदास वंशावली दामाखेड़ा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर नौ स्थित शिवपुरी कॉलोनी बस्ती में महंत शिवधारी साहेब की 26वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. जमशेदपुर से पहुंचे महंत प्रकाश साहेब ने कहा कि महंत शिवधारी साहेब ने हमेशा लोगों को सद्गुरु कबीर साहेब के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया. प्रकाश साहेब ने कहा कि आज के युग में जीव अपने रास्ते से भटका हुआ है. ऐसे में सत्य के मार्ग पर मनुष्य को चलना होगा. तभी जीवन सफल होगा. वहीं महंत सुमेर साहेब व दीवान धर्मदास साहेब ने लोगों को कबीर साहेब के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल करने की अपील की. इसके पहले महंत व श्रद्धालुओं ने महंत शिवधारी साहेब की समाधि स्थल पर चादरपोशी व कबीर पंथ की पवित्र श्वेत पताका फहराकर समारोह की शुरुआत की. इसके बाद आरती व भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. समारोह में अवधेश दास, ललन शर्मा, सुरेश, नरेश शर्मा, कहन्या, श्यामदेव भगत, इंद्रजीत कुमार, अरुण कुमार, विवेक कुमार, गीता देवी, सुनीता देवी, धर्मशीला कुमारी, पूजा, लक्ष्मी, ललिता देवी, गुड्डू, बेबी शर्मा, विश्वकर्मा शर्मा, अभय, वरुण सहित कोलकाता, पटना, धनबाद व अन्य स्थानों से काफी संख्या में कबीर पंथ की महिला- पुरुष व बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola