Bokaro news : कंपनियां मानवबल नियोजन के लिए स्थानीय नियोजनालय से करें संपर्क : योगेंद्र

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Oct 2025 10:55 PM

विज्ञापन

Bokaro news : पेटरवार स्थित जल संसाधन विभाग के गेस्ट हाउस सभागार में सीसीएल व ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ मंत्री व जिला प्रशासन की बैठक.

विज्ञापन

बोकारो/तेनुघाट, पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेटरवार स्थित जल संसाधन विभाग के गेस्ट हाउस सभागार में सीसीएल व ओएनजीसी के महाप्रबंधक, प्रबंधक व प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन की बैठक हुई. मंत्री ने कहा कि कंपनियां मानवबल की भर्ती के लिए स्थानीय नियोजनालय से संपर्क करें, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके. कंपनियां राज्य सरकार द्वारा बनाये गये एसओपी का पालन करें. कोयला ढुलाई कार्य में स्थानीय युवाओं व विस्थापित परिवारों के वाहनों का इस्तेमाल हो और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाये.

श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं

मंत्री ने सीसीएल व ओएनजीसी को निर्देश दिया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों से भी एसओपी का पालन करायें. लापरवाही या नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी. श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सभी श्रमिकों को पीएफ, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा व बीमा सुविधा उपलब्ध करायें.

सीएसआर के तहत होने वाले कार्यों पर चर्चा

बैठक में विभिन्न कंपनियों की ओर से सीएसआर के तहत किये जाने वाले कार्य पर चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि सभी योजनाएं जिला स्तरीय सीएसआर समिति से अनुमोदन के बाद ही शुरू हो. इस पर डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि पिछले दिनों आयोजित बैठक में ही इस पर चर्चा करते हुए सभी कंपनियों को निर्देश दिया गया है.

एक माह में स्थानीय समस्याओं का करें समाधान

डीसी ने कहा कि सीसीएल के कथारा, ढाेरी व बीएंडके एरिया में प्रबंधन एक माह में क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं का समाधान करें. इन कार्यों की निगरानी बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ के नेतृत्व में गठित टीम करेगी. उन्होंने एसडीओ को प्रतिमाह अनुमंडल स्तर पर समन्वय समिति की बैठक करने व स्थानीय समस्याओं के समाधान में पहल करने को कहा. कंपनियां समस्याओं से भागे नहीं, बल्कि उनका समाधान निकाले. कंपनियां क्षेत्र के प्रभावित गांवों को रेड व ऑरेंज जोन में बांट कर उनके लिए कार्य करें. डीसी ने सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार को कंपनियों के कार्य क्षेत्र में प्रदूषण मापक उपकरण लगाने को कहा.

झिरकी गांव में भूमिगत आग का होगा वैज्ञानिक सर्वे

मंत्री ने झिरकी गांव में लगी भूमिगत आग पर चिंता जतायी और कंपनी को सकारात्मक पहल करने की बात कही. डीसी ने सीसीएल कथारा के महाप्रबंधक संजय कुमार को क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वे व मैपिंग कराने और कार्ययोजना का प्रतिवेदन 17 नवंबर तक जिला को समर्पित करने को कहा. डीसी ने सीसीएल क्षेत्र में विद्युतापूर्ति के जर्जर तार-पोल को दुरूस्त करने की बात कही.

बैठक में 41 व्यक्ति की भूख हड़ताल, कोयला निकालने के उपरांत खदान के गड्ढों के समतलीकरण, प्रभावित विस्थापित व अन्य गांवों में सीएसआर फंड से विकास कार्य आदि पर भी चर्चा हुई. बैठक में एसपी हरविंदर सिंह, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, एसडीपीओ बेरमो वीएन सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, गोमिया सीओ अफताब आलम, बीडीओ महादेव महतो, चंदनकियारी सीओ रवि आनंद, बेरमो सीओ संजीत कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola