Bokaro News : स्वच्छता ही सेवा-2025 : 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जायेगा स्वच्छोत्सव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : स्वच्छता ही सेवा-2025 : 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जायेगा स्वच्छोत्सव

Bokaro News : गोमिया में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे शामिल, 25 सितंबर को चलेगा राष्ट्रव्यापी श्रमदान.

विज्ञापन

बोकारो, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय- भारत सरकार के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलेगा. इस वर्ष अभियान स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जायेगा. अभियान की राज्यस्तरीय शुरुआत 17 सितंबर को गोमिया प्रखंड के साड़म गांव में होगी. पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा. प्रस्तावित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर डीसी अजय नाथ झा ने पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी है. उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार कार्यक्रम की प्रभारी रहेंगी. बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ विधि -व्यवस्था व अन्य गतिविधियों का प्रभार देखेंगे. गोमिया बीडीओ व गोमिया सीओ कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक रहेंगे. निरीक्षण करेंगे. कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट – कार्यक्रम उपरांत स्थल की पूर्ण सफाई सुनिश्चित करेंगे.

डीसी ने बताया कि 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी श्रमदान एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत नागरिकों को सामूहिक श्रमदान के लिए प्रेरित किया जायेगा. स्वच्छता ही सेवा अभियान एक जन आंदोलन है. इसमें प्रत्येक नागरिक से अपेक्षा है कि वह सक्रिय भागीदारी निभाए व सामूहिक श्रमदान से स्वच्छ, स्वस्थ व हरित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग करे. अभियान का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है. इस दौरान नागरिकों को परिवेश को स्वच्छ रखने, अपशिष्ट प्रबंधन करने व पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

अभियान के प्रमुख बिंदु

ग्राम स्तर पर सफाई कार्य -कचरे के ढेर वाले स्थलों की पहचान कर समयबद्ध ढंग से साफ किया जायेगा. सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता- संस्थान, प्रतिष्ठान, जल स्रोत व अधिक आवाजाही वाले स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जायेगी. सफाई मित्र सुरक्षा शिविर-सफाईकर्मियों की सुरक्षा व सम्मान पर विशेष ध्यान देते हुए शिविर का आयोजन. स्वच्छ हरित उत्सव-पर्यावरण-अनुकूल व टिकाऊ स्वच्छता प्रयासों को बढ़ावा. थ्री आर (रिड्यूस, रियूज व रिसाइकिल) सिद्धांत पर आधारित गतिविधियों का आयोजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola