Bokaro News : टिन शेड के नीचे जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ने को विवश हैं बच्चे

Updated at : 06 Mar 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : टिन शेड के नीचे जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ने को विवश हैं बच्चे

Bokaro News : जिले के सरकारी विद्यालयों का हाल-बेहाल, प्राथमिक विद्यालय मगनपुर चास का भवन है जर्जर

विज्ञापन

ब्रह्मदेव दुबे, पिंड्राजोरा, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों का हाल-बेहाल है. चास प्रखंड अंतर्गत कुर्रा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मगनपुर चास एक का भवन वर्ष 2018 से जर्जर है. इस कारण बच्चे विद्यालय प्रांगण में बने टिन के शेड के नीचे जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ने को विवश हैं. ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है. विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 55 छात्र-छात्राएं हैं, वहीं मात्र एक शिक्षक पदस्थापित हैं. इस कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. गर्मी में शेड के नीचे बैठने से बच्चों को काफी परेशानी होती है.

जायजा लेने एक माह पहले आये थे विभागीय अधिकारी, पर नहीं हुई कोई पहल

शिक्षक तरुण कुमार गिरी के अनुसार विद्यालय पूरी तरह जर्जर हो जाने के कारण 2018 से ही इस भवन में क्लास नहीं ली जा रही है. भवन के बाहर विभाग की ओर से बनाये गये शेड के नीचे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. शिक्षक ने बताया की एक महीना पूर्व विभाग के अधिकारी विद्यालय का जायजा लेने आये थे, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई. विद्यालय का सारा सामान शिक्षक द्वारा रखा जाता है.

गांव में ही विद्यालय खुले, अच्छी शिक्षा की हो व्यवस्था

ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा विद्यालय के लिए जमीन दान में दी गयी है. ताकि गांव के समक्ष विद्यालय खुले व यहां के बच्चों की अच्छी शिक्षा मिल सके. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सात साल बीत जाने के बाद भी विद्यालय में भवन का निर्माण नहीं हुआ है. बच्चे एस्बेस्टस के शेड में पढ़ने को मजबूर है. विद्यालय में एक ही शिक्षक के भरोसे हमारे गांव के बच्चों की भविष्य टिका है. विभाग को नये भवन का निर्माण करना चाहिए व शिक्षकों की भी बहाली करनी चाहिए तभी यहां के बच्चों अच्छी शिक्षा मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola