Bokaro News: चास नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस की जांच को लेकर चलाया अभियान

Published at :16 Feb 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: चास नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस की जांच को लेकर चलाया अभियान

Bokaro News: नगर प्रबंधक ने दी हिदायत : बकाया राशि जल्द जमा करें बकायेदार, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम की ओर से शनिवार को वार्ड संख्या 13, 20, 22 व 26 में होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस संबंधित अभियान चलाया गया. नेतृत्व नगर प्रबंधक फरहत अनीसी ने की. इस दौरान चास के यमुना होटल कॉम्प्लेक्स, नालंदा बुक सेंटर, आइसीआइसीआइ बैंक, यस बैंक, आदित्य विजन, पीपी बाइक, धनबाद टोयटा एवं अन्य की होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. जांच के क्रम में जो व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया था या जिनकी फीस जमा नहीं थी उनकी फीस जमा करायी गयी. साथ ही अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान को राशि जमा करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया. नगर प्रबंधक फरहत अनीसी ने कहा कि जो भी बकायेदार राशि समय पर निगम कार्यालय में जमा नहीं करेंगे. उनके विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. अभियान अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देशानुसार चलाया गया. जांच टीम में निगम कर्मी प्रवीन कुमार, मनीष कुमार हाजरा, बिनोद चंद्र गोप, शैलेश कुमार, विनोद कुमार, मनोरंजन कुमार, नीलेश कुमार एवं अनुज वर्मा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola