Bokaro News : कॉरपोरेट घरानों के हितों को पूरा करने वाला है बजट

Updated at : 19 Feb 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कॉरपोरेट घरानों के हितों को पूरा करने वाला है बजट

Bokaro News : वामपंथी दलों ने पेटरवार में बजट विरोधी मार्च निकाला, नया स्टैंड पहुंच कर प्रतिरोध सभा की

विज्ञापन

पेटरवार, वामपंथी दलों की ओर से बुधवार को पेटरवार में बजट विरोधी मार्च निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने नया स्टैंड पहुंच कर प्रतिरोध सभा की. भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि बजट कॉरपोरेट घरानों के हितों को पूरा करने वाला है. इस बजट में आम आदमी के सवाल सिरे से गायब है, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ायी गयी है. वहीं लग्जरी गाड़ियों और कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम में कमी की गयी है. यह गरीबों का उपहास उड़ाने वाली है. मनरेगा, पीएम आवास, शिक्षा स्वास्थ्य के बजट में कटौती की गयी है जो देश को आत्मनिर्भर नहीं कंगाल बनाने वाला बजट है. अध्यक्षता भाकपा के वरिष्ठ नेता पंचानन महतो ने की.

लगाये गये नारे

मार्च के दौरान कॉरपोरेट घरानों को छूट देने वाली बजट वापस लो, किसान-मजदूर विरोधी बजट नहीं चलेगा, मनरेगा और ग्रामीण विकास की बजट में कटौती क्यों केंद्र सरकार जवाब दो, कंपनियों से यारी गरीबों से गद्दारी नहीं चलेगी के नारे लगाये गये.

ये हुए शामिल

सभा में छात्रधारी ठाकुर, पंचानन मंडल, उमाचरण रजवार, अजीत महतो, दुख्तार अंसारी, चुंबन महतो, राजेश नायक, गोबिंद मांझी शिवचरण पावरिया, अनंत सिंहा, शंभू महतो, नंदलाल महतो, महेश रजवार, हरिनारायण महतो, दीनू रजवार नरेश करमाली, धनेश्वर महतो, गोविंद मांझी, प्रफुल महतो, गणेश मुर्मू सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola