Bokaro News: बीएसएल की टीम ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को 35 रनों से दी मात

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बीएसएल की टीम ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को 35 रनों से दी मात

Bokaro News: इंटर-स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 शुरू : राउरकेला स्टील प्लांट ने टाटा स्टील को व जेएसडब्ल्यू बेल्लारी ने भिलाई स्टील प्लांट को हराया.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के क्रिकेट स्टेडियम में इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 मंगलवार से शुरू हुई. पहले दिन राउरकेला स्टील प्लांट ने टाटा स्टील को छह विकेट से पराजित किया, जबकि जेएसडब्ल्यू-बेल्लारी ने भिलाई स्टील प्लांट को आठ विकेट से हराया. वहीं, बोकारो स्टील प्लांट ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को 35 रनों से मात दी. बता दें कि प्रतियोगिता में नौ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया है. समूह-ए में आरआइएनएल-विशाखापत्तनम, टाटा स्टील तथा राउरकेला स्टील प्लांट की टीमें शामिल हैं. समूह-बी में सलेम स्टील प्लांट, जेएसडब्ल्यू-बेल्लारी तथा भिलाई स्टील प्लांट की टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जबकि समूह-सी में इस्को स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट और बोकारो स्टील प्लांट की टीमें भाग ले रही हैं. यह टूर्नामेंट 14 फरवरी 2026 तक चलेगा.

चैंपियनशिप टीम भावना को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट मंच : भारद्वाज

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सह कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज ने किया. मुख्य अतिथि श्री भारद्वाज ने कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जो ना केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बल्कि पेशेवर जीवन में भी अत्यंत आवश्यक है. कहा कि इंटर-स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप टीम भावना को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट मंच है, जो कर्मचारियों के बीच सहयोग और एकता को बढ़ावा देता है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (सीइडी) एके अविनाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola