ePaper

Bokaro news : यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 18 Oct 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news : यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Bokaro news : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकइया के कोजरम मोड़ पर हुई घटना, मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने चार घंटे की सड़क जाम.

विज्ञापन

पेटरवार, रामगढ़-बोकारो पथ (एनएच 23) पर पेटरवार थाना अंतर्गत लुकइया के कोजरम मोड़ पर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे एक की मौत हो गयी, जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. नाराज लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार शांति डीलक्स यात्री बस (जेएच 09जेड 6716) रांची से धनबाद जा रही थी. उसी दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के टाकाहा सलगाडीह निवासी रामचंद्र महतो (58 वर्ष) व लुकईया मांझी टोला निवासी शिवलाल मांझी (52 वर्ष) बाइक से सड़क पार कर रहे थे. तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे रामचंद्र महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकी शिवलाल मांझी घायल हो गये. उनको पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे, कार्रवाई और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर चार घंटों तक सड़क जाम रखा. घटना की सूचना पर पेटरवार व कसमार की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व जाम हटाने का प्रयास किया. बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, दारिद के मुखिया गोपाल मुंडा, पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा आदि ने बस के मालिक और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की. वार्ता के बाद बस मालिक ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा के रूप में एक लाख रुपये दिये. इसके अलावा प्रशासन व सरकार की ओर से दिया जाने वाला मुआवजा जल्द मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद अपराह्न एक बजे अपराह्न ग्रामीणों ने जाम हटाया. इसके बाद पेटरवार पुलिस शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट ले गयी.

जाम में फंसी गाड़ियां

ग्रामीणों द्वारा जाम करने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में फंसने से वाहन चालक परेशान हुए. दिवाली को लेकर घर जा रहे लोगों को काफी परेशान देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola