Bokaro News : बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 22 Jul 2025 10:12 PM

विज्ञापन

Bokaro News : उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना, विभिन्न प्रखंड व पंचायत का भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ- उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगा रथ.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 में शत-प्रतिशत किसानों की सहभागिता को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया. रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड व पंचायत का भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ- उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगा.

डीडीसी ने कहा कि सरकार ने किसानों की सहूलियत व आर्थिक सुदढ़ीकरण को लेकर योजना लांच की है. किसान योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं. नामांकन समेत योजना की जानकारी के लिए बैंक शाखा, सीएससी, बीमा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा https://pmfby.gov.in/farmer, www.pmily.gen.in पर भी जा सकते हैं.

किसान एक रुपये टोकन मनी पर योजना का उठा सकते हैं लाभ

जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया ने कहा कि किसानों को क्षतिपूर्ति राशि धान के लिए 81,291.40 रुपए प्रति हेक्टेयर व मक्का के लिए 50,767.20 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित है. किसान एक रुपये टोकन मनी पर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बीमा के लिए अलग से कोई प्रीमियम देय नहीं है. उन्होंने कहा कि फसल बीमा के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंध प्रपत्र, बटाई प्रमाण पत्र (बटाईदार कृषक होने पर नोटराईज्ड), फसल बुआई प्रमाण पत्र (स्वसत्यापित), मोबाइल नंबर आदि प्रस्तुत करना होगा. किसान योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय, प्रखंड कार्यालय या कृषि रक्षक टाल फ्री हेल्पलाइन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola