Bokaro News : नये तकनीक के माध्यम से उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की अपील
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में तकनीकी लैब का उद्घाटन, तकनीकी प्रशिक्षण के लिये इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लैब, कंप्यूटर लैब व एबीबी ड्राइव्स के प्रशिक्षण किट की जानकारी
विज्ञापन
बोकारो, बीएसएल के ज्ञानार्जन व विकास विभाग में संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मियों के तकनीकी प्रशिक्षण के लिये इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लैब, कंप्यूटर लैब व एबीबी ड्राइव्स के प्रशिक्षण किट का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा ने किया. श्री महापात्रा ने नित नवीन तकनीक के ज्ञानार्जन के माध्यम से बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाने की अपील की.
उदघाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) के साथ मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत् ) देबाशीष सरकार व मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा उपस्थित थी. नीता बा ने कर्मियों के तकनीकी प्रशिक्षण के लिये इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लैब, कंप्यूटर लैब व एबीबी ड्राइव्स के प्रशिक्षण कीट के बारे में विस्तृत जानकारी दी.विभाग के लोगों के साथ जानकारी साझा करने का अनुरोध
श्री गुप्ता व श्री सरकार ने अधिकतम ज्ञान अर्जित करने व अपने अर्जित ज्ञान को विभाग के लोगों के साथ साझा करने का अनुरोध किया. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) डीआर टोप्पो के ने किया. प्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) जय नारायण यादव, सुपरवाइजर दामोदर प्रसाद दुबे ,वरीय ऑपरेटर नवनीत कुमार सिंह, हरेराम सिंह, अजय रविदास व भीम प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










