Bokaro News : झारखंड हित में संघर्ष करती रहेगी आजसू : सुदेश महतो

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Sep 2025 11:01 PM

विज्ञापन

Bokaro News : रांची से धनबाद जाने के क्रम में तलगड़िया मोड़ व पुपुनकी में आजसू सुप्रीमो का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

विज्ञापन

चास, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व में चास-तलगड़िया मोड़ पर स्वागत किया गया. यहां सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने झारखंड हित में लगातार संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी. आने वाले समय में पार्टी मजबूती से अपना प्रदर्शन करेगी. आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि लोगों का झुकाव लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है. प्रतिदिन पूरे प्रदेश में युवा पार्टी की सदस्यता ले रहे है. मौके पर बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, वरीय नेता अश्वनी महतो, जिप सदस्य राजेश महतो, अनिल झा, बबलू महतो, अर्जुन महतो, बीरेंद्र हरि, सुशर्मा सिंह, मिथिलेश महतो, सुशेन रजवार, ज्योति महतो, नवीन महतो, नवीन सिंह, दिनेश महतो, समरेश महतो , कुदूश अंसारी सहित अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं पुपुनकी टोल प्लाजा के पास भी आजसू कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का स्वागत किया. मौके पर आजसू नेता दुर्गाचरण महतो, लक्ष्मण महतो, कुमोद महतो , विजय , सुभाष सहित अन्य उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola