Bokaro news : कुसुमकियारी आइटीआइ में 100 बेड का बनेगा छात्रावास : उमाकांत रजक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : कुसुमकियारी आइटीआइ में 100 बेड का बनेगा छात्रावास : उमाकांत रजक

Bokaro news : ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगी आवासीय सुविधा, छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया फिलहाल टेंडर चरण में है और शीघ्र ही इसका कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) परिसर में श्रम नियोजन, प्��शिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत भवन मरम्मत व रंगाई-पुताई कार्य का सोमवार को विधायक उमाकांत रजक ने शिलान्यास किया. उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. विधायक ने कहा कि निकट भविष्य में कुसुमकियारी आइटीआइ परिसर में 100 छात्रों के लिए एक आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया फिलहाल टेंडर चरण में है और शीघ्र ही इसका कार्य शुरू होगा. इसी क्रम में विधायक ने अड़िता पंचायत स्थित पीएमश्री विद्यालय कौड़िया में डीएमएफटी मद से बनने वाले अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. मौके पर विभूति सिंह, पूर्व मुखिया वीरेन रजवार, प्रकाश शर्मा, कयूम अंसारी, नरेश भगत, हानिफ अंसारी, अनाथबंधु सिंह, आइटीआइ प्राचार्य मिथिलेश पासवान, कामेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, शुभम कुमार झा, सलमान अंसारी, महादेव उरांव, ब्योमकेश माहथा, अभिजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola