Bokaro News : आमुरामु गांव के पीड़ित परिवारों से मिलीं बोकारो विधायक
Bokaro News : किसानों की खलिहाल में लग गयी थी आग
Bokaro News : पिंड्राजोरा. बोकारो विधायक श्वेता सिंह रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के आमुरामु गांव पहुंचीं तथा पीड़ित परिवारों से मिल कर ढांढस बंधाया. साथ सभी को खाद्य सामग्री दी. बता दें कि चास प्रखंड के आमुरामु गांव निवासी कनिलाल महतो, ज्योति नाथ महतो, देवेन महतो, धनंजय महतो, बनमाली महतो के खलिहान में रखा धान व बिचाली गुरुवार की देर रात जलकर राख हो गया था. इसी घटना की खबर सुनकर बोकारो विधायक पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. विधायक श्रीमती सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ही बोकारो लौटने के उपरांत मुझे घटना की सूचना मिली. मौके पर पवन झा, जयदेव दुबे, योगेश्वर महतो, कनिलाल महतो, लंबोदर महतो सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे .
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए