ePaper

शॉर्ट सर्किट से सुपर गोल्ड बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति राख

Updated at : 22 May 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
bokaro factory fire

बोकारो में बेकरी फैक्टरी जलकर राख. फोटो : प्रभात खबर

Bokaro Bakery Factory Fire: बोकारो के सेक्टर-09 हटिया मोड़ करमाटांड़ स्थित सुपर गोल्ड बेकरी फैक्ट्री में बुधवार की देर रात 12:30 बजे भीषण आग लग गयी. फैक्ट्री में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. गुरुवार की सुबह फैक्ट्री संचालक मो असलम ने प्रभात खबर को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. अगलगी में 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Bokaro Bakery Factory Fire: बोकारो के सेक्टर-09 हटिया मोड़ करमाटांड़ स्थित सुपर गोल्ड बेकरी फैक्ट्री में बुधवार की देर रात 12:30 बजे भीषण आग लग गयी. लपटें उठने पर आग के बारे में लोगों को पता चला. कर्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से रात्रि डेढ़ बजे वहां पहुंचीं. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान फैक्ट्री में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. गुरुवार की सुबह फैक्ट्री संचालक मो असलम ने प्रभात खबर को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. अगलगी में 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

50 लोगों की रोजी-रोटी पर आया संकट

संचालक मो असलम ने बताया कि फैक्ट्री के समीप के एक रूम में उनका बेटा व दूसरे रूम में कर्मचारी थे. बेटा व कर्मचारियों ने फैक्ट्री में रखा सामान बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सब कुछ जल गया. संचालक ने बताया कि फैक्ट्री का इंश्योरेंस नहीं था. बताया कि फैक्ट्री से करीब 50 लोगों के परिवार का भरण-पोषण होता था. लेकिन अगलगी से उनकी आजीविका तबाह हो गयी है. बोकारो के अग्निशमन प्रभारी भगवान ओझा ने कहा कि अगलगी में कोई जनहानि नहीं हुई है. प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आयी है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 22 मई 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड के लिए खुशखबरी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट

हेमंत सोरेन कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्रों को मुफ्त किताबें, आउटसोर्सिंग स्टाफ को आरक्षण का लाभ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola