Bokaro News : जैव विविधता हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो में मना अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

विज्ञापन

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो में जंतु शास्त्र विभाग के सभागार में गुरुवार को जंतु शास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया. प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय सहित अन्य शिक्षकों ने दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान प्राचार्य श्री राय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पृथ्वी पर जीवन को बचाये रखने के लिए जागरूकता बढ़ाता है. प्रो इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि जैव विविधता हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह भोजन, दवा, स्वच्छ जल और जलवायु संतुलन जैसे अनगनित संसाधनों का आधार है. जंतु शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कहा कि यह दिवस धरती पर मौजूद विभिन्न जीव जंतुओं, पौधों, सूक्ष्म जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ शशि कुमार, छात्रा रोशनी दत्ता, प्रेरणा दास, रिचा प्रजापति, सुधा कुमारी, पुष्पा कुमारी, रानी कुमारी, ऋतु कुमारी तथा सुमित सिंह ने संबोधित किया. छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन तथा भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिये. इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया.

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी

डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, रवींद्र कुमार दास, सदन राम, बालेश्वर यादव, आबिद जहां, अरुण महतो, प्रियंका कुमारी, यशोदा महतो, रमशा फातिमा, सुषमा कुमारी, रोशनी दत्ता, सुधा कुमारी, सोनिका कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, प्रेरणा दास, रिचा प्रजापति, रानी कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola