Bokaro News : वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गांधीनगर में एक मालवाहक वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया.
विज्ञापन
गांधीनगर, गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम को एक मालवाहक वाहन (डब्ल्यू बी 11 एए 9634) ने बाइक (जेएच 09 बीके 4262) को धक्का मार दिया. बाइक चालक संडे बाजार निवासी यशवंत राम गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया है. यशवंत डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










