भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी कल दिन में क्या खाएंगे, पूरा मेन्यू यहां देखें

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को धनबाद से बोकारो में प्रवेश करेगी. वहां राहुल गांधी के लंच के मेन्यू में क्या-क्या है, वह किस होटल या रेस्तरां में लंच करेंगे, उसकी पूरी जानकारी यहां देखें...
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra|झारखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दूसरे दिन धनबाद पहुंच रही है. धनबाद में उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. उनके ठहरने की व्यवस्था पूर्वी टुंडी में की गई है. पूर्वी टुंडी प्रखंड के हलकट्टा स्थित पगला मोड़ में उनके रात्रि विश्राम के इंतजाम हैं. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट तैयार किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, उनके साथ चल रहे कांग्रेस के सीनियर लीडर और अन्य लोग ठहरेंगे और भोजन करेंगे.
धनबाद में 300 लोगों के भोजन का इंतजाम
रविवार को उनकी यात्रा बोकारो में प्रवेश कर जाएगी. यहां जिला कांग्रेस की ओर से 300 लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है. राहुल गांधी कहां भोजन करेंगे. भोजन में क्या-क्या खाएंगे, इसका पूरा मेन्यू प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के पास है. आप भी देखें, आज की रात राहुल गांधी क्या-क्या खाएंगे.
राहुल गांधी के मेन्यू में क्या
-
बटर नान और प्लेन नान
-
तवा रोटी
-
कचौरी
-
जीरा राइस
-
दाल फ्राई
-
मिक्स वेज
-
पालक कॉर्न
-
मटर पनीर
-
चिकन कसा
-
सलाद
-
पापड़
-
मिक्स वेज रायता
-
गरम गुलाब जामुन
-
रसगुल्ला
-
मिनरल वाटर 250 एमएल
Also Read: धनबाद : पूर्वी टुंडी में कांशीराम के बाद दूसरे राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी का हो रहा आगमन
जायका हैप्पनिंग्स में लंच करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के लिए बोकारो के जायका हैप्पनिंग्स में भोजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस होटल में आकर वह पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ रविवार को लंच करेंगे और यहां से आगे बढञ जाएगी. बता दें कि धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में शनिवार को जहां उनका रात्रि विश्राम है, वहां कई टेंट बनाए गए हैं. उस जगह को तीन जोन में बांटा गया है. ग्रीन जोन, ऑरेंज जोन और ग्रे जोन. राहुल गांधी अकेले ग्रीन जोन में रहेंगे. ऑरेंज जोन में उनके साथ चल रहे नेशनल लेवल के सीनियर लीडर्स होंगे. ग्रे जोन में जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहेंगे.
धनबाद में डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी
रविवार (5 फरवरी) को राहुल गांधी धनबाद में सुबह 8 बजे अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे. धनबाद में एक से डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा का भी कार्यक्रम है. इसके बाद वह बोकारो जिले में चले जाएंगे. बोकारो से रामगढ़ होते हुए 5 जनवरी को कांग्रेस नेता की यात्रा राजधानी रांची पहुंचेगी.
Also Read: धनबाद : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट पर ड्रोन के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




