Bokaro News : विधायक की टीम को बेरमो ने नौ विकेट से रौंदा

Bokaro News : नावाडीह के स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को जेएलकेएम जिला कमेटी द्वारा क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का आयोजन किया गया. उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया.
नावाडीह. नावाडीह के स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को जेएलकेएम जिला कमेटी द्वारा क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का आयोजन किया गया. उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया. उद्घाटन मैच डुमरी डायनामाइट्स और बेरमो ब्रिगेडियर के बीच खेला गया. डुमरी के कप्तान विधायक जयराम महतो ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित ओवरों में 91 रन बनाये. टीम के लिए सबसे अधिक 25 रन विधायक ने बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी बेरमो की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिया. बेरमो के सोनू कुमार ने 46 रनों की पारी खेली बनाया. विधायक ने कहा कि इस तरह से आयोजन कर गांव देहात के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिलता है. मौके पर डुमरी टीम के उप कप्तान जिप सदस्य अजय कुमार महतो, जिला सचिव खगेंद्र कुमार महतो, पवन कुमार, चंचल कुमार, विजय महतो, विजय वर्मा, देवनारायण महतो, वकील महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




