आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

Updated at : 18 Aug 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन

कथारा. आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने भीम आर्मी के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार को पार्टी का बोकारो जिला प्रभारी व कैलाश महतो को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. साथ ही जल्द जिला कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने दोनों को शनिवार को बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में पार्टी की सदस्यता दिलायी थी. भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि जिला में भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम व आजसू से बड़ी पार्टी बन कर आजाद समाज पार्टी उभरेगी. नये जिला पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता प्रभुनाथ, बौद्ध भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री सुखदेव रविदास, फुसरो नगर कमेटी अध्यक्ष नकुल रविदास, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष पिंटू रविदास, पेटरवार प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार, किशोरी शर्मा, राजू राम, ललन राम, मेघू दिगार, मनोज शर्मा, कुंवर राम, शैलेश घासी, सोनू खान, पिंटू कुमार, अजय कुमार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola