एआरसी एकेडमी व साइबेरियन कब्स की टीम बनी चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 12:11 AM
ब्लू कब्स फुटबॉल लीग प्रतियोगिता
बोकारो. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से ब्लू कब्स फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन एमजीएम स्कूल फुटबॉल मैदान में किया गया. एमजीएम फुटबॉल अकादमी की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 12, अंडर 10 व अंडर 7 आयु ग्रुप में किया गया. अंडर 12 ग्रुप में एआरसी अकादमी की टीम ने टीन टाइटंस टीम को एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर चैंपियन बनी. जबकि, अंडर 10 फाइनल मैच में साइबेरियन कब्स की टीम ने सोलर टाइटंस टीम को दो के मुकाबले छह गोल से रौंद कर चैंपियन बनी. इसी प्रकार अंडर 7 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में साइबेरियन कब्स की टीम ने एमजीएम अंडर 10 टीम को शून्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर चैंपियन बनी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव महेंद्र प्रसाद ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी प्रदान की. तीनों टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिवांशु , रोहित कुमार, त्रिकेश मिश्रा व आकाश दत्त को प्रदान किया गया. मौके पर एमजीएम फुटबॉल अकादमी के कोच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संजय परते, कमलेश कुमार, विश्वनाथ गोप, राजू कुमार, शिवानंद गंझु, राहुल राज आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










