Bokaro News : ढोरी माता तीर्थालय में नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 Oct 2025 10:28 PM
Bokaro News : जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय में ढोरी माता का नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को शुरू हो गया.
जारंगडीह, जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय में ढोरी माता का नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को झंडोत्तोलन के साथ शुरू हो गया. झंडोत्तोलन फादर माइकल लकड़ा और अंथोनी के जे के द्वारा किया गया. इससे पूर्व पुराने चर्च में ढोरी माता से प्रार्थना कर जुलूस की शक्ल में सभी लोग झंडोत्तोलन कार्यक्रम स्थल पहुंचे. नोविना प्रार्थना और मिस्सा पूजा की गयी.
समारोही मिस्सा पूजा 26 को
बताया गया कि नौ दिनों तक प्रत्येक दिन शाम चार बजे मिस्सा पूजा, ढोरी माता दर्शन व नोविना प्रार्थना की जायेगी. 25 अक्तूबर को शाम तीन बजे ढोरी माता की शोभा यात्रा निकाली जायेगी और 26 अक्तूबर को समारोही मिस्सा पूजा की जायेगी. समारोही मिस्सा पूजा में मुख्य याजक मान्यवर लिनुस पिंगल एक्का डीडी गुमला धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष होंगे.विशिष्ट अतिथि आनंद जोजो डीडी हजारीबाग धर्मा प्रांत के धर्माध्यक्ष होंगे. मौके पर विनय किंडो, फादर सिमोन मिंज, फादर प्रबल लकड़र सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










