Bokaro News : टूट कर बिजली तार गिरा, सुअर मरा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : टूट कर बिजली तार गिरा, सुअर मरा

Bokaro News : सीसीएल का 440 वोल्ट का बिजली तार टूट कर गिर गया और करंट लगने से एक सुअर मर गया.

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड अंतर्गत सरहचिया पंचायत के झिरकी रविदास टोला में शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे सीसीएल का 440 वोल्ट का बिजली तार टूट कर गिर गया और करंट लगने से संजय रविदास का एक सुअर मर गया. तत्काल इसकी सूचना कथारा कोलियरी बिजली आपूर्ति विभाग को देकर बिजली कटवायी गयी. दिव्यांग और गरीब संजय रविदास को जीविकापार्जन के लिए सरकार द्वारा योजना के तहत सुअर दिया गया था.

मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने पीओ को घेरा

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण माइंस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी को आधे घंटे तक घेरा कर रखा. ग्रामीणों ने कहा कि बितली तार पुराना और जर्जर होने के कारण हमेशा टूट कर गिरता है. इसके पहले भी करंट से कई मवेशी मर चुके हैं. कई बार आवेदन देने के बाद भी प्रबंधन द्वारा जर्जर तार को बदला नहीं गया. प्रभारी पीओ ने क्षेत्र के जीएम को घटना से अवगत कराते हुए मुआवजा देने का आश्वासन दिया. वार्ता में रवींद्र यादव, राजेश्वर रविदास, मिथिलेश रविदास, रमेश रविदास, अरविंद रविदास, मुकेश रविदास, अजीत रविदास, शंकर कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola