Bokaro News : इंटेक वेल के निर्माण में अनियमितता का आरोप

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह व गोमिया पंचायत में पेयजलापूर्ति के लिए कोनार नदी के तट में चार करोड़ रुपये की लागत से नया इंटेक वेल व पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है. इंटक वेल के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है.
ललपनिया . गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह व गोमिया पंचायत में पेयजलापूर्ति के लिए कोनार नदी के तट में चार करोड़ रुपये की लागत से नया इंटेक वेल व पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है. झामुमो नेता अमित पासवान के नेतृत्व में खंभरा मुखिया बंटी उरांव, गोमिया मुखिया बलराम रजक, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, राजू शाही, मंजूर इलाही, मो असलम, नसीम अंसारी, समाजसेवी राजेश भारती ने शनिवार को निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य में अनियमितता पाये जाने पर संवेदक के खिलाफ नाराजगी जतायी. लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है. श्री पासवान ने कहा कि इंटेक वेल के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अवगत कराया है. मंत्री श्री प्रसाद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का आश्वासन दिया. इधर, संवेदक का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




