Bokaro News : ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत मामले में मुआवजा व नौकरी पर सहमति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत मामले में मुआवजा व नौकरी पर सहमति

Bokaro News : ओएनजीसी के पर्वतपुर साइट में ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने पर सहमति बनी है.

विज्ञापन

ओएनजीसी के पर्वतपुर साइट में बुधवार को ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी अनूप दसौंधी के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने पर सहमति बनी है. घटना के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, कंपनी अधिकारियों और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता हुई. तत्काल सहायता के रूप में ठेकेदार द्वारा एक लाख रुपया मृतक के भाई वृजेश कुमार के खाते में दिये गये. शेष नौ लाख रुपयस 25 दिनों के अंदर चेक के माध्यम से मृतक की पत्नी हीना कुमारी को दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त 25 लाख रुपया ओएनजीसी द्वारा 30 दिनों के अंदर दिया जायेगा. यह भी तय हुआ कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को छह मई से ठेकेदार के माध्यम से ओएनजीसी से संबंधित कार्य में नौकरी दी जायेगी. इसके अलावा, श्रम अधिनियम के तहत मिलने वाले अन्य लाभ जैसे ग्रेच्युटी, अवकाश एवं बोनस भी परिजनों को दिया जायेगा.

वार्ता में ये थे शामिल

वार्ता में धनबाद सांसद ढूलु महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अशौक दशौंधी, पृथ्वी राज सिंह, अरविंद दुबे, कंपनी के अधिकारी, अमलाबाद ओपी प्रभारी कोशैलेंद्र कुमार, बनगड़िया प्रभारी शुभम कुमार आदि उपस्थित थे. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola