Bokaro News : संकुल साधनसेवी पर स्कूली बच्चों की छड़ी से पिटाई करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : संकुल साधनसेवी पर स्कूली बच्चों की छड़ी से पिटाई करने का आरोप

Bokaro News : संकुल साधनसेवी पर स्कूली बच्चों की छड़ी से पिटाई करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, चिपुदाग कमार टोला के सचिव भुनेश्वर करमाली ने संकुल साधनसेवी संजय कुमार पर स्कूल के छात्र-छात्राओं की छड़ी से पिटाई कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. इस बारे में पेटरवार बीइइओ को पत्र लिख कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में कहा कि दो मई को विद्यालय में 8.33 बजे उपस्थिति दर्ज कर रसोईया मोहरी देवी को जिम्मा देकर जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पेटरवार चला गया. इसी बीच संकुल साधनसेवी संजय कुमार विद्यालय में आये और रौनक करमाली के सिर पर छड़ी से मार दिया. इससे उसका सिर फुल गया और दो-तीन दिन तक दर्द रहा. पिटाई से अदिति कुमारी, रिया कुमारी, अनिकेत करमाली, बैष्णवी कुमारी, आर्यन करमाली, रितिक करमाली के हाथ और पीठ भी लाल हो गये. इससे अभिभावकों में आक्रोश में हैं और स्कूल से बच्चों का नाम कटवा कर निजी विद्यालय में नामांकन कराने के लिए विचार कर रहे हैं. इसके पूर्व भी चार अप्रैल को संजय कुमार ने मेरे सामने वर्ग एक की सोना कुमारी, अलीशा कुमारी, सोहानी कुमारी, ऋषिका कुमारी व मिष्टी कुमारी को स्कूल में अंडा और केला खिलाने की झूठी कसम खिलाने लगे. इस संबंध में संकुल साधनसेवी संजय कुमार ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola