Bokaro News : रोजगार के लिए जम्मू कश्मीर गये युवक की मौत

Bokaro News : बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार निवासी 31 वर्षीय कृष्णा करमाली की मौत जम्मू कश्मीर के कटरा में हो गयी. वह 12 फरवरी को दोस्तों के साथ वहां रोजगार के लिए गया था.
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार निवासी 31 वर्षीय कृष्णा करमाली की मौत जम्मू कश्मीर के कटरा में हो गयी. वह 12 फरवरी को पपलू, विक्की व अन्य दोस्तों के साथ वहां रोजगार के लिए गया था. परिजनों ने बताता कि 18 फरवरी की रात उसने अपने दोस्त के मोबाइल से अपनी पत्नी आरती देवी से बात की थी. 19 फरवरी से उसका नंबर ऑफ बताने लगा. कृष्णा की मौत कैसे हुई, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बेरमो थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से शव लाने की गुहार लगायी. इस संबंध में श्रम विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो रही है. कृष्णा तीन भाईयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था. उसके दो पुत्र आठ वर्षीय नैतिक व सात वर्षीय प्रतिक हैं. परिजनों के साथ थाना पहुंची फुसरो नप की पूर्व पार्षद अर्चना सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर के इम्तियाज अंसारी नामक ठेकेदार के संपर्क में आकर करगली बाजार के चारों युवक रोजगार के लिए वहां गये थे.
मछली पकड़ने गये ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत
ललपनिया. रहावन थाना क्षेत्र अंतर्गत पचमो पंचायत के पूर्णा पानी गांव के कार्तिक गंझू (62 वर्ष) की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. शव 20 घंटे के बाद शव मिला. शुक्रवार की शाम को वह तालाब में मछली पकड़ने के लिए गये थे. इस दौरान फिसलने से पानी में डूब गये. जलकुंभी में फंस जाने के कारण नहीं निकल सके. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी. शनिवार को दिन 10 बजे ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से शव निकाला गया. इसके बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




